बिहार में 15 दिन और बंगाल के कंटेनमेंट जोन में 19 जुलाई तक लॉकडाउन, देखें राज्यवार कोरोना आंकड़े

बिहार में 15 दिन और बंगाल के कंटेनमेंट जोन में 19 जुलाई तक लॉकडाउन, देखें राज्यवार कोरोना आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 12,964,809 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 570,288 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 319840 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 592031 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 24309 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 936181 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कितने मरीज हैं, कितनी मौतें हुईं

एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत लोगों की मौत हुई। अब तक करीब 63.24 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य में 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। बिहार में 16 से लेकर 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल, ब्लॉक मुख्यालय, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। रेलवे और हवाई सेवा जारी रहेंगी। बिहार के 10 जिलों पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में पहले से ही लॉकडाउन लागू है।

उधर, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पहले ये 14 जुलाई तक ही लागू की गई थी। राज्य सरकार ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये जरूरी कदम है।

इन राज्यों के कुछ शहरों में भी रहेगा लॉकडाउन

-इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

-उत्तर प्रदेश में  हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।

-आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

15144

17467

408

33019

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

57

109

0

166

अरुणाचल प्रदेश

306

153

3

462

असम

6351

11416

40

17807

बिहार

6261

12849

174

19284

चंडीगढ़ 

144

446

10

600

छत्तीसगढ़

1084

3275

20

4379

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

209

310

1

520

दिल्ली

18664

93236

3446

115346

गोवा

1128

1607

18

2753

गुजरात 

11065

30503

2069

43637

हरियाणा

5226

17090

312

22628

हिमाचल प्रदेश 

347

951

11

1309

जम्मू एंड कश्मीर 

4755

6223

195

11173

झारखंड

1628

2427

36

4091

कर्नाटक

25845

17390

842

44077

केरल

4458

4438

34

8930

लद्दाख

146

946

1

1093

मध्य प्रदेश 

4757

13575

673

19005

महाराष्ट्र 

107963

149007

10695

267665

मणिपुर

702

970

0

1672

मेघालय

250

66

2

318

मिजोरम

79

159

0

238

नागालैंड

550

346

0

896

ओडिशा

4342

9864

74

14280

पुडुचेरी

684

829

18

1531

पंजाब

2635

5663

213

8511

राजस्थान

5885

19161

525

25571

सिक्किम

122

87

0

209

तमिलनाडु

47915

97310

2099

147324

तेलांगना

12530

24840

375

37745

त्रिपुरा

630

1538

2

2170

उत्तराखंड

769

2867

50

3686

उत्तर प्रदेश 

13758

24983

983

39724

वेस्ट बंगाल

11927

19931

980

32838

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

1524

   

1524

भारत में कुल मामले

319840

592032

24309

936181


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

WHO ने कहा- कोरोना को लेकर अभी बद से और बदतर होंगे हालात

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।